﻿भजन संहिता.
121.
यात्रा का गीत मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा। मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी? 
मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है। 
वह तेरे पाँव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा। 
सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊँघेगा और न सोएगा। 
यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है। 
न तो दिन को धूप से, और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी। 
यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा। 
यहोवा तेरे आने-जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा। 
